जहानाबाद: मलहचक मोड़ सहित अन्य स्थानों पर परंपरागत तरीके से जलाई जाएगी होलिका, सुरक्षा के दृष्टिकोण से किए गए पुख्ता इंतजाम
रविवार की देर रात को मलहचक मोड सहित शहर के अन्य स्थानों पर परंपरागत तरीके से होलिका जलाई जाएगी। शहर में लगभग दो दर्जनो स्थल पर स्थापित होलिका में शुभ मुहूर्त के बाद आग लगाई जाएगी। होलिका दहन को ले कर जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।