जहानाबाद: कोसडिहरा गांव के समीप एक बाइक ने साइकिल सवार किशोर को मारी टक्कर, घायल अवस्था में किशोर को लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के कोसडीहरा गांव के समीप एक तेज़ रफ्तार बुलेट बाइक ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल अवस्था में किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घायल किशोर अपने मामा को छोड़ने साइकिल से गया था इस बीच सामने से बुलेट बाइक में टक्कर हो गई और बच्चा जख्मी हो गया ।