जहानाबाद: राजा बाजार स्थित कोरियर कंपनी के एक स्टाफ के साथ कुछ युवकों ने कंपनी में घुसकर की मारपीट, घायल को लाया गया सदर अस्पताल
राजा बाजार स्थित कुरियर कंपनी में घुसकर कुछ युवकों ने कंपनी के एक स्टाफ के साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की है। मारपीट की घटना में कंपनी के स्टाफ को सर और शरीर के कई अन्य जगहों पर चोट आई हैं। घटना के संबंध में कंपनी के अन्य दूसरे स्टाफों ने बताया कि जिस युवक ने कंपनी में घुसकर मारपीट कि है उसका नाम सौरव कुमार है और वह हमारे ही कंपनी में पहले काम करता था ।