जहानाबाद: सुखियामा मुसहरी गांव में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा 147वें रविवार को किया गया पौधारोपण
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 147वें साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम सुखियामा मुसहरी गांव में किया गया । पौधरोपण की शुरुआत गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण के पश्चात किया गया । मौजूद सदस्यों ने बताया की पेड़-पौधे पर्यावरण के अशुद्धियों को सोख लेते हैं ।