जहानाबाद: कसमा गांव में गैस वेंडर को कुछ मनचले युवकों ने मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
कसमा गांव में एक गैस वेंडर कुछ के साथ मनचले युवकों ने मारपीट कर दी।जिसके बाद घायल अवस्था में गैस वेंडर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल ने बताया कि वह अपना काम कर कैश मैन के पास बैठा था, तभी कुछ मनचले युवक आए और लूटपाट की नीयत से मेरे ऊपर हमला कर दिया।