मनोहरथाना: मनोहर थाना उपखंड अधिकारी को सर्व हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर खाने और तस्करी करने का मामला, सर्व हिन्दू समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।महेशपुरा में एक नवम्बर को तस्करों द्वारा मोरों को मारकर और जलाकर खाने का मामला प्रकाश में आया था । घटना स्थल से एक मृत मोर बरामद किया गया, जहरीले दाने या अन्य साधनों से मारे जाने की आशंका जताई गई।