मरवन: करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक के समीप से 16 कार्टन विदेशी शराब व चार कार्टन वियर सहित एक बोलेरो गाड़ी जब्त,एक गिरफ्तार
करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक के समीप एनएच 722 से करजा पुलिस ने बोलेरो गाड़ी के साथ 16 कार्टन विदेशी शराब व चार कार्टन बीयर बरामद करने में सफलता हासिल की। इस दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं एक बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया गया। मामले को लेकर ए एस आई अवधेश कुमार के बयान पर करजा थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।