मरवन: मड़वन में कुत्ते के काटने से पांच जख्मी
प्रखंड के नरहरसराय व पकड़ी में कुत्ते के काटने से पांच लोग जख्मी हो गए ।सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा में कराया गया । स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र के लोग कुत्ते के आतंक से परेशान हैं, सोमवार को भी पांच बच्चों को कुत्ते ने काट लिया। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा में कराया जा रहा है।