मरवन: मड़वन के पीडीएस दुकानों पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनना हुआ आरंभ
मड़वन प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर शिविर लगाकर शनिवार को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गया । इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, शिविर का निरीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीतिश कुमार सिंह व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया।