मरवन: करजा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर चमरूआ मस्जिद के समीप ऑटो व पिकअप के टक्कर में नौ जख्मी
करजा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर चमरूआ के समीप ऑटो व पिकअप की आमने-सामने के टक्कर में पति-पत्नी व बच्चों सहित 9 लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा भेजा। जहां से जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।