मरवन: मड़वन के करजा में खुला जीविका द्वारा संचालित सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र
मड़वन प्रखंड के करजा में जीविका द्वारा संचालित सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन जीविका बीपीएम शराफत अली व मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर संचालिका नीलू कुमारी ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र से जीविका से संबंधित खाते के लेनदेन सहित सेंट्रल बैंक से संबंधित सभी खाते का संचालन किया जाएगा।