मरवन: करजा थाना क्षेत्र के रौतिनिया से 10 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
करजा थाना क्षेत्र के रौतिनिया मेला के समीप गुप्त सूचना के आधार पर करजा पुलिस ने छापेमारी कर 10 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार को की पहचान पानापुर ओपी क्षेत्र के बंगड़ी निवासी नीरज कुमार, करजा थाना क्षेत्र के गोरियारा निवासी रवि कुमार व रौतिनिया निवासी शिवा कुमार के रूप में हुई।