Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

जमुई: आदिवासी समाज द्वारा आयोजित हूल दिवस समारोह में डॉ. नीरज साह ने कहा आदिवासियों के हक़ और अधिकार की लड़ाई में रहूंगा साथ जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय के मैदान में मंगलवार की शाम 5 बजे तक आदिवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो- कान्हो की 171 वीं जयंती हूल दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह शामिल हुए। उनके आगमन पर समिति के सदस्यों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो- कान्हो के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद आदिवासी समाज की बच्चियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. नीरज साह ने कहा कि आदिवासी की पहचान उनकी संस्कृति से है। इसे संभालने के लिए आदिवासी समाज के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। हूल दिवस आदिवासी समाज के साहस, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो ने सीमित संसाधनों और केवल तीर-धनुष के बल पर अंग्रेजी शासन को चुनौती दी थी। अपने जल, जंगल, जमीन और सम्मान की रक्षा के लिए हजारों आदिवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। हम सभी को भी एकजुट रहकर अपने हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ना होगा। मौके पर संजीव कुमार साह समेत अन्य लोगों ने हूल दिवस की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला और समाज को एकजुट होकर अपने इतिहास और संस्कृति को संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस दौरान बताया गया कि 30 जून 1855 को झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से सिदो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन के खिलाफ ऐतिहासिक संथाल विद्रोह की शुरुआत हुई थी। इसे भारत के प्रथम संगठित जन-आंदोलनों और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम के रूप में भी जाना जाता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2018 से लक्ष्मीपुर में लगातार हूल दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष 171वां हूल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामजी मुर्मू, संरक्षक बीरबल टुड्डू, संयोजक सुमन मरांडी, प्रवक्ता सुरेश हेंब्रम, कोषाध्यक्ष स्टेफन सोरेन, सचिव अरुण मुर्मू, विष्णुदेव हांसदा, मधुसूदन ऋषिकेश मरांडी, राजकुमार सुरेन, संतोष मरांडी, राहुल मरांडी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। #jamuitopnews #drnirajsah #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuibihar #HoolDiwas #adiwasi #sidhokanho

Jamui, Jamui | Jun 30, 2026

MORE NEWS

जमुई; पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा, दशकों के खौफ से ग्रामीणों को मिली आज़ादी

जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई जिले के अत्यंत सुदूर और पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा के लिए एक ऐतिहासिक और नया सवेरा लेकर आया है। जिला प्रशासन के सकारात्मक और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, आजादी के दशकों बाद पहली बार इस क्षेत्र में आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक झंडारोहण मात्र नहीं था, बल्कि गुरमाहा की स्थानीय जनता के लिए उस सच्ची आजादी का जीवंत अहसास था, जिसे उन्होंने नक्सली फरमानों से मुक्त होकर पहली बार खुले आसमान के नीचे पूरी आत्मीयता से महसूस किया। #jamui #jamuitopnews #viralphoto #zilaprashasanjamui

जमुई; पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा, दशकों के खौफ से ग्रामीणों को मिली आज़ादी जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई जिले के अत्यंत सुदूर और पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा के लिए एक ऐतिहासिक और नया सवेरा लेकर आया है। जिला प्रशासन के सकारात्मक और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, आजादी के दशकों बाद पहली बार इस क्षेत्र में आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक झंडारोहण मात्र नहीं था, बल्कि गुरमाहा की स्थानीय जनता के लिए उस सच्ची आजादी का जीवंत अहसास था, जिसे उन्होंने नक्सली फरमानों से मुक्त होकर पहली बार खुले आसमान के नीचे पूरी आत्मीयता से महसूस किया। #jamui #jamuitopnews #viralphoto #zilaprashasanjamui

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026

जमुई: प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने कहा- एक सप्ताह के अंदर सदर अस्पताल की व्यवस्था में होगी सुधार

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा व उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी लेने शुक्रवार की देर रात 10:30 बजे पीएचईडी मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी कक्ष , महिला, पुरुष वार्ड, कंट्रोल रूम, एसएनसीयू, वेटिंग रुम, पैथोलाजी लैब, डाक्टर डियूटी रुम, रक्त अधिकोष भवन सहित पुरे अस्पताल परिसर का घुम-घुम कर जायजा लिए और सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पूर्व मंत्री के सदर अस्पताल प्रवेश करते ही पूरे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया, अफरा- तफरी का माहौल बन गया। वहीं प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में एसएनसीयू में चिकित्सक गायब मिले और मदर वेटिंग रूम जर्जर अवस्था मे दिखी साथ ही इमरजेंसी के बेड पर खून का धब्बा देख मंत्री बिफर गए और सिविल सर्जन समेत मौजूद अन्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके अलावा मरीजों से भी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। इसके अलावा निजी नर्सिंग होम की जांच करने और गैर मानक रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम को सील करने का निर्देश दिया। #jamuitopnews #jamui #jamuinews #healthvibhag #sadarhospitaljamui #healthmantri #CMBihar #phedmantrisanjaysingh

जमुई: प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने कहा- एक सप्ताह के अंदर सदर अस्पताल की व्यवस्था में होगी सुधार सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा व उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी लेने शुक्रवार की देर रात 10:30 बजे पीएचईडी मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी कक्ष , महिला, पुरुष वार्ड, कंट्रोल रूम, एसएनसीयू, वेटिंग रुम, पैथोलाजी लैब, डाक्टर डियूटी रुम, रक्त अधिकोष भवन सहित पुरे अस्पताल परिसर का घुम-घुम कर जायजा लिए और सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पूर्व मंत्री के सदर अस्पताल प्रवेश करते ही पूरे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया, अफरा- तफरी का माहौल बन गया। वहीं प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में एसएनसीयू में चिकित्सक गायब मिले और मदर वेटिंग रूम जर्जर अवस्था मे दिखी साथ ही इमरजेंसी के बेड पर खून का धब्बा देख मंत्री बिफर गए और सिविल सर्जन समेत मौजूद अन्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके अलावा मरीजों से भी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। इसके अलावा निजी नर्सिंग होम की जांच करने और गैर मानक रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम को सील करने का निर्देश दिया। #jamuitopnews #jamui #jamuinews #healthvibhag #sadarhospitaljamui #healthmantri #CMBihar #phedmantrisanjaysingh

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026

जमुई: स्वतंत्रता दिवस पर लक्ष्मीपुर में डॉ.नीरज साह ने आदिवासी बच्चों के बीच स्कूली बैग व पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा का दिया संदेश

80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी संह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह लक्ष्मीपुर स्थित लोटस पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डा. नीरज साह ने शनिवार की दोपहर 1:00 बजे तक अदवरिया, धमनकुंडा समेत आधा दर्जन गांव के 
गरीब आदिवासी बच्चों के बीच स्कूली बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा को लेकर जागरूक किया। वहीं डा. नीरज साह ने बारी-बारी से सभी आदिवासी बच्चों को स्कूली बैग देकर शिक्षा का अलख जगाया। इस दौरान लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए डा. नीरज साह के कार्यों को खूब सराहा और अभिभावकों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी डॉक्टर नीरज साह का काफी लगाव रहा है। 

इस अवसर पर डा. नीरज साह ने कहा कि शिक्षा हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ना है और ऊंचाई तक पहुंचकर परिवार व जिला से लेकर देश का नाम रौशन करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से परिवार में खुशहाली आती है। पाठ्य सामग्री वितरण करने का उद्देश्य यह है कि बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल जाएं और अभिभावक भी बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। उन्होंने भीमराव अंबेडकर के स्लोगन को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा। इसलिए शिक्षा हर वर्ग समाज के लिए उतना ही जरूरी है जितना जिंदा रहने के लिए खाना और पानी है। 
आगे उन्होंने कहा कि वे हमेशा आदिवासी, दलित, गरीब,असहाय लोगों की मदद हर क्षेत्र में करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने राजनीति से संबंधित सवाल पूछने पर कहा कि वह जनप्रतिनिधि बने अथवा नहीं बने वह लगातार 20 वर्षों से समाज की सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। #drnirajsah #jamuitopnews #jamui #adiwasi #students #viralreels

जमुई: स्वतंत्रता दिवस पर लक्ष्मीपुर में डॉ.नीरज साह ने आदिवासी बच्चों के बीच स्कूली बैग व पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा का दिया संदेश 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी संह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह लक्ष्मीपुर स्थित लोटस पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डा. नीरज साह ने शनिवार की दोपहर 1:00 बजे तक अदवरिया, धमनकुंडा समेत आधा दर्जन गांव के गरीब आदिवासी बच्चों के बीच स्कूली बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा को लेकर जागरूक किया। वहीं डा. नीरज साह ने बारी-बारी से सभी आदिवासी बच्चों को स्कूली बैग देकर शिक्षा का अलख जगाया। इस दौरान लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए डा. नीरज साह के कार्यों को खूब सराहा और अभिभावकों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी डॉक्टर नीरज साह का काफी लगाव रहा है। इस अवसर पर डा. नीरज साह ने कहा कि शिक्षा हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ना है और ऊंचाई तक पहुंचकर परिवार व जिला से लेकर देश का नाम रौशन करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से परिवार में खुशहाली आती है। पाठ्य सामग्री वितरण करने का उद्देश्य यह है कि बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल जाएं और अभिभावक भी बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। उन्होंने भीमराव अंबेडकर के स्लोगन को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा। इसलिए शिक्षा हर वर्ग समाज के लिए उतना ही जरूरी है जितना जिंदा रहने के लिए खाना और पानी है। आगे उन्होंने कहा कि वे हमेशा आदिवासी, दलित, गरीब,असहाय लोगों की मदद हर क्षेत्र में करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने राजनीति से संबंधित सवाल पूछने पर कहा कि वह जनप्रतिनिधि बने अथवा नहीं बने वह लगातार 20 वर्षों से समाज की सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। #drnirajsah #jamuitopnews #jamui #adiwasi #students #viralreels

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026

जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने शान से फहराया तिरंगा

शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में 80 वां स्वतंतता दिवस पर शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे पीएचईडी मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान के साथ लहराते तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं प्रभारी मंत्री के द्वारा स्टेडियम के चारों ओर घूम कर परेड का निरीक्षण किया गया।इसके अलावा CRPF, SSB, व बिहार पुलिस के जवानों के साथ स्कूली बच्चों द्वारा परेड कर लहराते तिरंगे को सलामी दी गई। प्रभारी मंत्री के साथ जिलाधिकारी नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी, सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी व नेता के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

इस अवसर पर मंत्री के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की जिले वासियों को शुभकामनाएं दी गई और बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया साथ ही जिले के विकास और किये गए सरकार के कार्यों को गिनाया गया।
अपने संबोधन में मंत्री संजय सिंह ने कहा कि जब तक जिले के हर नागरिक का जीवन सुखमय और समृद्ध नहीं होता, हर हाथ को काम और हर खेत को पानी नहीं मिलता, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने समृद्ध जमुई के जरिए 2047 तक विकसित बिहार और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प दोहराया।
मंत्री ने स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पर्यटन, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों को गिनाया। उन्होंने सदर अस्पताल में पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, डायलिसिस, ऑक्सीजन प्लांट और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेख किया। वहीं जीविका दीदियों को महिला आत्मनिर्भरता की नई ताकत बताते हुए ‘दीदी की रसोई’ और ‘जीविका दीदी हाट’ जैसी पहल की चर्चा की।
पेयजल योजना के तहत हजारों घरों तक नल का जल पहुंचाने, 300 किलोमीटर से अधिक सड़कों और 18 पुलों के निर्माण तथा बाईपास और रिंग रोड जैसी परियोजनाओं का भी मंत्री ने उल्लेख किया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पतनेश्वर धाम, गढ़ी डैम, नागी-नकटी और लछुआड़ के विकास की बात कही।
अंत में मंत्री ने जिलेवासियों से विकास, न्याय, सौहार्द और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। #jamuitopnews #15agast #स्वतंत्रतादिवस #phedmantri #dmjamui

जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने शान से फहराया तिरंगा शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में 80 वां स्वतंतता दिवस पर शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे पीएचईडी मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान के साथ लहराते तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं प्रभारी मंत्री के द्वारा स्टेडियम के चारों ओर घूम कर परेड का निरीक्षण किया गया।इसके अलावा CRPF, SSB, व बिहार पुलिस के जवानों के साथ स्कूली बच्चों द्वारा परेड कर लहराते तिरंगे को सलामी दी गई। प्रभारी मंत्री के साथ जिलाधिकारी नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी, सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी व नेता के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की जिले वासियों को शुभकामनाएं दी गई और बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया साथ ही जिले के विकास और किये गए सरकार के कार्यों को गिनाया गया। अपने संबोधन में मंत्री संजय सिंह ने कहा कि जब तक जिले के हर नागरिक का जीवन सुखमय और समृद्ध नहीं होता, हर हाथ को काम और हर खेत को पानी नहीं मिलता, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने समृद्ध जमुई के जरिए 2047 तक विकसित बिहार और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प दोहराया। मंत्री ने स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पर्यटन, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों को गिनाया। उन्होंने सदर अस्पताल में पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, डायलिसिस, ऑक्सीजन प्लांट और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेख किया। वहीं जीविका दीदियों को महिला आत्मनिर्भरता की नई ताकत बताते हुए ‘दीदी की रसोई’ और ‘जीविका दीदी हाट’ जैसी पहल की चर्चा की। पेयजल योजना के तहत हजारों घरों तक नल का जल पहुंचाने, 300 किलोमीटर से अधिक सड़कों और 18 पुलों के निर्माण तथा बाईपास और रिंग रोड जैसी परियोजनाओं का भी मंत्री ने उल्लेख किया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पतनेश्वर धाम, गढ़ी डैम, नागी-नकटी और लछुआड़ के विकास की बात कही। अंत में मंत्री ने जिलेवासियों से विकास, न्याय, सौहार्द और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। #jamuitopnews #15agast #स्वतंत्रतादिवस #phedmantri #dmjamui

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026

जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम प्रभारी मंत्री संजय सिंह

जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम प्रभारी मंत्री संजय सिंह

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026

जमुई: आदिवासी समाज द्वारा आयोजित हूल दिवस समारोह में डॉ. नीरज साह ने कहा आदिवासियों के हक़ और अधिकार की लड़ाई में रहूंगा साथ जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय के मैदान में मंगलवार की शाम 5 बजे तक आदिवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो- कान्हो की 171 वीं जयंती हूल दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह शामिल हुए। उनके आगमन पर समिति के सदस्यों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो- कान्हो के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद आदिवासी समाज की बच्चियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. नीरज साह ने कहा कि आदिवासी की पहचान उनकी संस्कृति से है। इसे संभालने के लिए आदिवासी समाज के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। हूल दिवस आदिवासी समाज के साहस, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो ने सीमित संसाधनों और केवल तीर-धनुष के बल पर अंग्रेजी शासन को चुनौती दी थी। अपने जल, जंगल, जमीन और सम्मान की रक्षा के लिए हजारों आदिवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। हम सभी को भी एकजुट रहकर अपने हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ना होगा। मौके पर संजीव कुमार साह समेत अन्य लोगों ने हूल दिवस की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला और समाज को एकजुट होकर अपने इतिहास और संस्कृति को संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस दौरान बताया गया कि 30 जून 1855 को झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से सिदो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन के खिलाफ ऐतिहासिक संथाल विद्रोह की शुरुआत हुई थी। इसे भारत के प्रथम संगठित जन-आंदोलनों और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम के रूप में भी जाना जाता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2018 से लक्ष्मीपुर में लगातार हूल दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष 171वां हूल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामजी मुर्मू, संरक्षक बीरबल टुड्डू, संयोजक सुमन मरांडी, प्रवक्ता सुरेश हेंब्रम, कोषाध्यक्ष स्टेफन सोरेन, सचिव अरुण मुर्मू, विष्णुदेव हांसदा, मधुसूदन ऋषिकेश मरांडी, राजकुमार सुरेन, संतोष मरांडी, राहुल मरांडी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। #jamuitopnews #drnirajsah #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuibihar #HoolDiwas #adiwasi #sidhokanho - Jamui News