Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

Sidhokanho

📍हूल दिवस पर छात्र संगठनों ने अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि 🌿
कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, छात्र नेता जीवन कुमार यादव सहित कई छात्र नेता उपस्थित रहे।
🙏 हूल क्रांति के अमर शहीदों को शत-शत नमन।
🎥 पूरी खबर देखें और वीडियो को Like 👍 Share ↗️ Follow ➕ करना न भूलें।
#HulDiwas #HulKranti #SidhoKanho #PhuloJhano #ChandBhairav #NSUI #AbhishekKumar #JeevanKumarYadav #StudentLeaders #Hazaribagh #Jharkhand #AdivasiVeer #FreedomFighters #JharkhandNews #BreakingNews #UgtaJharkhand

📍हूल दिवस पर छात्र संगठनों ने अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि 🌿 कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, छात्र नेता जीवन कुमार यादव सहित कई छात्र नेता उपस्थित रहे। 🙏 हूल क्रांति के अमर शहीदों को शत-शत नमन। 🎥 पूरी खबर देखें और वीडियो को Like 👍 Share ↗️ Follow ➕ करना न भूलें। #HulDiwas #HulKranti #SidhoKanho #PhuloJhano #ChandBhairav #NSUI #AbhishekKumar #JeevanKumarYadav #StudentLeaders #Hazaribagh #Jharkhand #AdivasiVeer #FreedomFighters #JharkhandNews #BreakingNews #UgtaJharkhand

Hazaribag, Hazaribagh | Jul 1, 2026

जमुई: आदिवासी समाज द्वारा आयोजित हूल दिवस समारोह में  डॉ. नीरज साह ने कहा आदिवासियों के हक़ और अधिकार की लड़ाई में रहूंगा साथ

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय के मैदान में मंगलवार की शाम 5 बजे तक आदिवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो- कान्हो की 171 वीं जयंती हूल दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह शामिल हुए। उनके आगमन पर समिति के सदस्यों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो- कान्हो के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद आदिवासी समाज की बच्चियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। 

वहीं मुख्य अतिथि डॉ. नीरज साह ने कहा कि आदिवासी की पहचान उनकी संस्कृति से है। इसे संभालने के लिए आदिवासी समाज के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। हूल दिवस आदिवासी समाज के साहस, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो ने सीमित संसाधनों और केवल तीर-धनुष के बल पर अंग्रेजी शासन को चुनौती दी थी। अपने जल, जंगल, जमीन और सम्मान की रक्षा के लिए हजारों आदिवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।  हम सभी को भी एकजुट रहकर अपने हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ना होगा। 

मौके पर संजीव कुमार साह समेत अन्य लोगों ने हूल दिवस की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला और समाज को एकजुट होकर अपने इतिहास और संस्कृति को संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस दौरान बताया गया कि 30 जून 1855 को झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से सिदो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन के खिलाफ ऐतिहासिक संथाल विद्रोह की शुरुआत हुई थी। इसे भारत के प्रथम संगठित जन-आंदोलनों और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम के रूप में भी जाना जाता है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2018 से लक्ष्मीपुर में लगातार हूल दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष 171वां हूल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामजी मुर्मू, संरक्षक बीरबल टुड्डू, संयोजक सुमन मरांडी, प्रवक्ता सुरेश हेंब्रम, कोषाध्यक्ष स्टेफन सोरेन, सचिव अरुण मुर्मू, विष्णुदेव हांसदा, मधुसूदन ऋषिकेश मरांडी, राजकुमार सुरेन, संतोष मरांडी, राहुल मरांडी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। #jamuitopnews #drnirajsah #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuibihar #HoolDiwas #adiwasi #sidhokanho

जमुई: आदिवासी समाज द्वारा आयोजित हूल दिवस समारोह में डॉ. नीरज साह ने कहा आदिवासियों के हक़ और अधिकार की लड़ाई में रहूंगा साथ जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय के मैदान में मंगलवार की शाम 5 बजे तक आदिवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो- कान्हो की 171 वीं जयंती हूल दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह शामिल हुए। उनके आगमन पर समिति के सदस्यों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो- कान्हो के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद आदिवासी समाज की बच्चियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. नीरज साह ने कहा कि आदिवासी की पहचान उनकी संस्कृति से है। इसे संभालने के लिए आदिवासी समाज के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। हूल दिवस आदिवासी समाज के साहस, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो ने सीमित संसाधनों और केवल तीर-धनुष के बल पर अंग्रेजी शासन को चुनौती दी थी। अपने जल, जंगल, जमीन और सम्मान की रक्षा के लिए हजारों आदिवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। हम सभी को भी एकजुट रहकर अपने हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ना होगा। मौके पर संजीव कुमार साह समेत अन्य लोगों ने हूल दिवस की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला और समाज को एकजुट होकर अपने इतिहास और संस्कृति को संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस दौरान बताया गया कि 30 जून 1855 को झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से सिदो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन के खिलाफ ऐतिहासिक संथाल विद्रोह की शुरुआत हुई थी। इसे भारत के प्रथम संगठित जन-आंदोलनों और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम के रूप में भी जाना जाता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2018 से लक्ष्मीपुर में लगातार हूल दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष 171वां हूल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामजी मुर्मू, संरक्षक बीरबल टुड्डू, संयोजक सुमन मरांडी, प्रवक्ता सुरेश हेंब्रम, कोषाध्यक्ष स्टेफन सोरेन, सचिव अरुण मुर्मू, विष्णुदेव हांसदा, मधुसूदन ऋषिकेश मरांडी, राजकुमार सुरेन, संतोष मरांडी, राहुल मरांडी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। #jamuitopnews #drnirajsah #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuibihar #HoolDiwas #adiwasi #sidhokanho

Jamui, Jamui | Jun 30, 2026

📍हूल दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग के सिद्धू-कान्हू मुर्मू चौक स्थित सिद्धू-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हूल क्रांति के अमर वीरों सिद्धू-कान्हू मुर्मू, चांद-भैरव और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Yashwant Sinha 
#HulDiwas #HulKranti #SidhoKanho #PhuloJhano #ChandBhairav #YashwantSinha #Hazaribagh #Jharkhand #AdivasiHistory #FreedomFighters #Tribute #JharkhandNews #UgtaJharkhand

📍हूल दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग के सिद्धू-कान्हू मुर्मू चौक स्थित सिद्धू-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हूल क्रांति के अमर वीरों सिद्धू-कान्हू मुर्मू, चांद-भैरव और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित की। Yashwant Sinha #HulDiwas #HulKranti #SidhoKanho #PhuloJhano #ChandBhairav #YashwantSinha #Hazaribagh #Jharkhand #AdivasiHistory #FreedomFighters #Tribute #JharkhandNews #UgtaJharkhand

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 30, 2026

Latest Sidhokanho News Videos - Watch the Latest News of August 11, 2026 | Public App