#बालाघाट
15 सितंबर से शुरू होगा खरीफ उपार्जन के लिए किसान पंजीयन, जिले में 112 केंद्र स्थापित
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। जिले में किसान पंजीयन के लिए समिति स्तर पर कुल 112 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
तहसीलवार पंजीयन केंद्रों की संख्या में बालाघाट में 7, किरनापुर में 14, लॉजी में 17, वारासिवनी में 19, खैरलांजी में 14, कटंगी में 12, लालबर्रा में 15, बैहर में 2, बिरसा में 7 तथा परसवाड़ा में 5 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इनके अतिरिक्त अधिकृत सीएससी सेंटर, कियोस्क, एमपी ऑनलाइन एवं साइबर कैफे के माध्यम से भी निर्धारित पंजीयन शुल्क 50 रुपये का भुगतान कर किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे।
किसान पंजीयन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से 10 सितंबर 2026 को कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, बालाघाट द्वारा समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसान पंजीयन की प्रक्रिया एवं संबंधित कार्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी बालाघाट, उपायुक्त सहकारिता बालाघाट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट एवं जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम बालाघाट उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh #cooperativedept #JansamparkMP #minmpkrishi
7 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026