#बालाघाट
संभागायुक्त श्री सिंह ने घुम्मुर और मछुरदा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद
पात्र व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने अधिकारियों को दिये निर्देश
जबलपुर संभाग के संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने आज 09 सितम्बर को बालाघाट जिले के दुरस्थ क्षेत्र में स्थित बैगा जनजाति बहुल ग्राम घुम्मुर और मछुरदा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित नही रहना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के दस्तावेज नही बने है तो उन्हें तैयार कर शत प्रतिशत लोगो तक योजना का लाभ पहुंचाए।
संभागायुक्त श्री सिंह ने घुम्मुर एवं मछुरदा में चौपाल के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, वनाधिकार पट्टा, आहार अनुदान, पेयजल, रोजगार एवं आजीविका सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मैदानी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बैगा जनजाति को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागो को समन्वय के साथ कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले और दूरस्थ क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
#PMOIndia #CMMadhyaPradesh #healthminmp #minphemp #WelfareTribal #mp_wcdmp #JansamparkMP #minprdd #jbpcommissione #minmpkrishi #minforestmp