#बालाघाट
स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 सितम्बर को जिले के समस्त कलेक्टर्स के साथ वीडियों कांफ्रेंस कर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 योजना के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन का कार्य 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तीन चरणों में किया जाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी पटवारियों एवं तहसीलदारों को आवश्यक प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर इस कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत में नि:शुल्क रजिस्ट्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रजिस्ट्री के लिए किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार की राशि नहीं ली जाए। हितग्राहियों को योजना का लाभ सरल, पारदर्शी एवं नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराया जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर श्री डीपी बर्मन सहित भू-अभिलेख से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में योजना की तैयारियों, प्रशिक्षण, अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन की प्रक्रिया तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#CMMadhyaPradesh #healthminmp #mprevenudeptt #JansamparkMP
5 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026