शिमला ग्रामीण: शिमला ग्रामीण मण्डल द्वारा वीर बाल दिवस कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन शोधी में किया गया
शिमला ग्रामीण मण्डल द्वारा वीर बाल दिवस कार्यक्रम के निमित संगोष्ठी का आयोजन स्थान शोधी में किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व में प्रदेश सरकार में चेयरमैन रहे व वर्तमान में प्रदेश सचिव भारतीय जनता पार्टी डॉ संजय ठाकुर रहे।उन्होने अपने सम्बोधन में बलिदान,साहस,निष्ठा और धर्म की रक्षा का अमर संदेश देने वाले इस विशेष दिवस के महत्व के बारे जानकारी दी।