शिमला ग्रामीण: मंत्री विक्रमादित्य के निर्देशानुसार मशोबरा, बल्देया आदि क्षेत्रों में ब्लैक आइस से निपटने के लिए मिट्टी बिछाई जा रही है
हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद अब सड़कों पर ब्लैक आइस जमने के कारण खतरा बढ़ गया है। मशोबरा बल्देयां आदि क्षेत्रों में ब्लैक आइस के चलते पीडब्ल्यूडी विभाग ने अब मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निर्देश अनुसार सड़कों पर मिट्टी की परत बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है ताकि ब्लैक आइस से निपटा जा सके।पर्यटकों की सुरक्षा के मध्य नजर यह कदम उठाया गया है।