अररिया: अररिया में 12 जुलाई को उत्पाद अवर निरीक्षक परीक्षा, 8 केंद्रों पर होगी सख्त सुरक्षा व्यवस्था
Araria, Araria | Jul 10, 2026 अररिया में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उत्पाद अवर निरीक्षक पद की नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 12 जुलाई रविवार को अररिया जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। परीक्षा जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे करनी होगी।