Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
ararianews1
अररिया में मिलादुन्नबी का सही तरीका क्या है और किन चीज़ों से बचना चाहिए? मौलाना ज़ुबैर अहमद क़ासमी
Araria, Araria
| Aug 25, 2026
MORE NEWS
मिलाद-उन-नबी पर मौलाना ज़ुबैर अहमद क़ासमी की बड़ी बात: सही तरीका क्या है और किन चीज़ों से बचना चाहिए?!
Araria, Araria | Aug 25, 2026
अररिया जिले शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ सात निश्चय-3 के तहत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के उद्देश्य से जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री विनोद दूहन ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया। शिविर में विद्यार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत एवं सुझाव दर्ज करने, शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने तथा अधिकतम 30 दिनों के भीतर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। शिकायत दर्ज कराने के लिए कियोस्क के माध्यम से कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। वहीं जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, अभियंत्रण महाविद्यालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, पारा मेडिकल, नर्सिंग स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में में भी विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी गई। इसमें विद्यार्थियों से कक्षा संचालन, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा संचालन एवं परीक्षाफल के समय पर प्रकाशन, अनधिकृत शुल्क की वसूली, कक्षाओं में बिजली एवं बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कोचिंग तथा अन्य सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त की गई। विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी शिकायत-निवारण व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।
Araria, Araria | Aug 25, 2026
अररिया में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ। 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, छह माह से अधिक उम्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की होगी हीमोग्लोबिन जांच एनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत जिले में विशेष अभियान का शुभारंभ मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से सदर अस्पताल, अररिया एवं अनुमंडल अस्पताल, फारबिसगंज में किया। सदर अस्पताल, अररिया में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रभारी सिविल सर्जन, डॉ जमील अहमद, प्रभारी उपाधीक्षक, डॉ० राजेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संतोष कुमार, जिला अनुश्रवण एवं मुल्यांकन पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला योजना समन्वयक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अभियान के तहत जिले में छह माह से अधिक उम्र के सभी बच्चों, वयस्कों एवं बुजुर्गों की हीमोग्लोबिन जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में की जाएगी। यह विशेष अभियान 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। अभियान के दौरान सदर अस्पताल, अररिया से लेकर सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विद्यालयों में संचालित चिकित्सा दल तथा वीएचएसएनडी (VHSND) साइट के माध्यम से लोगों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन व्यक्तियों में एनीमिया की पुष्टि होगी, उन्हें मौके पर ही आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सदर अस्पताल में महिलाओं की एनीमिया जांच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अभियान का लाभ उठाते हुए हीमोग्लोबिन की जांच कराने और एनीमिया की स्थिति सामने आने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार कराने की अपील की गई।
Araria, Araria | Aug 25, 2026
रानीगंज में बेटियों ने लगाई रफ्तार, 400 मीटर दौड़ में दिखा दम मैदान वही था, मगर हौसले हजार थे… रानीगंज की बेटियों ने दौड़कर सिर्फ जीत नहीं, अपने सपनों की ओर एक कदम और बढ़ाया। रानीगंज/अररिया। लालजी उच्च विद्यालय का मैदान मंगलवार को बेटियों के हौसले का गवाह बना। मौका था “कौन बनेगी अररिया चैम्पियन 2026” अभियान के तहत 400 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का, जिसका आयोजन Working Digital Media Press Foundation के बैनर पर किया गया। #NavBihar24 #Araria #Raniganj #KaunBanegiArariaChampion2026 #WorkingDigitalMediaPressFoundation #GirlsRace #400MeterRace #BetiKiUdaan #ArariaNews #SportsNews
Araria, Araria | Aug 25, 2026
अररिया जनता दरबार में 34 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 34 मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में सिमराहा, फारबिसगंज निवासी मोहम्मद शमीम अख्तर ने सड़क दुर्घटना में पुत्र की मृत्यु के उपरांत अनुग्रह राशि नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं खरहट, रानीगंज निवासी बीरो मंडल ने अवैध कब्जे वाली भूमि को मुक्त कराने की मांग की। अररिया निवासी अमरनाथ मिश्रा ने होमगार्ड की ड्यूटी से संबंधित आवेदन दिया। बढ़ेपारा, नरपतगंज निवासी अलाउद्दीन ने एनएच निर्माण में उनकी भूमि कट जाने के बाद मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। बथनाहा, फारबिसगंज निवासी शशि कुमार मलिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन को अस्वीकृत किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं पहुंसरा, रानीगंज निवासी सूरज प्रसाद मेहता ने वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा रानीगंज निवासी बालकृष्ण गुप्ता ने अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि को खाली कराने की मांग की। जनता दरबार में रमेश मेहता, बुद्धदेव मंडल, अब्दुल खालिद, गुंजन देवी सहित अन्य आमजनों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
Araria, Araria | Aug 25, 2026
अररिया में बिहार विद्या साथी’ से विद्यार्थियों को मिलेगा 24×7 निःशुल्क लाइव शिक्षा का लाभ अररिया में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया गया। अररिया में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित एनआईसी के सभा कक्ष में किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क लाइव शिक्षा के साथ 24×7 ऑनलाइन शिक्षक एवं 1:1 लाइव ट्यूटर सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ सकेंगे तथा पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं निःशुल्क समाधान प्राप्त कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को असीमित अध्ययन, डिजिटल टूल्स के जरिए कॉन्सेप्ट लर्निंग तथा गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। इसके साथ ही बिहार बोर्ड की पढ़ाई के साथ JEE एवं NEET की तैयारी की सुविधा भी मिलेगी। इस पहल से राज्य के 700 मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 3 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को 24×7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए करीब 75 हजार शिक्षक जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में ‘बिहार विद्या साथी’ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सभी पात्र विद्यार्थियों तक इसकी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लेटफॉर्म की जानकारी उपलब्ध कराने, उन्हें नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करने तथा तकनीकी अथवा अन्य किसी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। ‘बिहार विद्या साथी’—तकनीक के साथ शिक्षा, शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Araria, Araria | Aug 25, 2026
मनिहारी से सुंदरनाथ धाम जा रहे कांवरिए की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल !
Araria, Araria | Aug 25, 2026
3 महीने बाद भी झमटा-महिशाकोल पुल की हालत जस की तस!
Araria, Araria | Aug 25, 2026