तिजारा: खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
Tijara, Alwar | Oct 25, 2026 खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लॉट नंबर f 621 में संचालित मल्टी स्पेशलिटी कंपनी में रविवार सुबह करीब 10:00 बजे भीषण आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। आगजनी में पूरी कंपनी जलकर राख हो गई और लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आगजनी में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है।