करछना: तहसील करछना सभागार में बनाए गए ग्राम न्यायालय का उद्घाटन जिला जज ने किया
तहसील करछना परिसर में बनाए गए ग्राम न्यायालय का रविवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा जनपद न्यायाधीश संतोष राय द्वारा फिटाकर उद्घाटन किया गया। दोनों अतिथियों के आगमन पर गॉड ऑफ ऑनर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा लोगों को शीघ्र व सुलभ न्याय मिले इस अवधारणा को साथ लेकर ग्राम न्यायालय की स्थापना की गई है।