पूर्णिया पूर्व: खरैया गांव में बिजली के तार ठीक करते समय 11 हजार वोल्ट के तार में सटने से एक युवक झुलसा
डगरूआ थाना क्षेत्र के मथोर गांव के अझोदी ऋषि के पुत्र टुनटुन ऋषि मजदूरी का काम करके अपने आप अपने परिवार का जीवन यापन करते है। टुनटुन ऋषि अपने ससुराल खरैया गांव गए हुए थे। जहा घर की बिजली अचानक चली गई। जिसके बाद टुनटुन ऋषि बिजली ठीक करने के लिए घर के बगल में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए और बिजली को ठीक करने लगे तभी बिजली का जोड़ का झटका लगा और वह झुलस गए।