पटना ग्रामीण: आनंदपुरी में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, पुलिस के सामने मृतक के परिजनों और गार्ड में मारपीट
श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में एक निजी कंपनी में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों और कंपनी के गार्ड के बीच पुलिस के सामने ही खूब मारपीट हुई। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक सुबह काम करने के लिए कंपनी में आया था लेकिन उसकी मौत हो गई।