नबीनगर: दमड़ी बिगहा गांव के समीप से 71 बोतल देसी शराब के साथ 1 बाइक को पुलिस ने किया जब्त, शराब तस्कर हुआ फरार
नवीनगर थाना की पुलिस ने दमड़ी बिगहा गांव के समीप से 71 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सोमवार की अपराह्न तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि शराब और बाइक को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।