बाढ़: भटगांव पंचायत के दलिस्मनचक गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति को मार-पीटकर किया अधमरा
Barh, Patna | Jun 30, 2025 बाढ़ के भटगांव पंचायत के दलिस्मनचक गांव में सोमवार को लगभग सात बजे कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति को ईंट-पत्थर से मारकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उसे उठाकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद गंभीर अवस्था में घायल उस व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया।