मधेपुरा में ‘छात्रों की गूंज’ खेल प्रतियोगिता शुरू, सांसद पप्पू यादव बोले- खेल से निखरती हैं युवाओं की प्रतिभाएं
मधेपुरा में ‘छात्रों की गूंज अभियान-2026’ के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पथराहा स्थित संत अवध कीर्ति क्रीड़ा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल कुमार, मिन्नत रहमानी सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी संत कुमार ने संभाली।
Bihar, India | Aug 24, 2026