उनियारा: अलीगढ़ अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की लंबी कतारें
Uniara, Tonk | Sep 1, 2026 अलीगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौसमी बिमारियों के चलते भारी भीड़ है। अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। पर्ची बनाने के लिए व जांच कराने के लिए भी मरीजों को कतार में लगना पड रहा है। वायरल बुखार के मरीज इन दिनों अस्पताल में अधिक आ रहे हैं।