काको: दुर्गा पूजा: डीएम ने दक्षिणी तालाब का निरीक्षण किया, सुरक्षित विसर्जन की तैयारियों के निर्देश दिए
काको प्रखंड के दक्षिणी तालाब में दुर्गा पूजा के मद्देनजर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर, साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गहरे पानी वाले स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी व सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।