वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
ग्राम नरेनी, विकासखण्ड बिछिया में वित्तीय साक्षरता केंद्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी कृष्णकांत अवस्थी द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं ग्रामीण कृषकों को विभिन्न जनकल्याणकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त स्व-सहायता समूहों के सफल संचालन, नियमित बचत, वित्तीय अनुशासन तथा बैंकिंग सेवाओं के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उपस्थित महिलाओं एवं कृषकों ने शिविर में सक्रिय सहभागिता करते हुए योजनाओं के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
57 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026