पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा- सिर्फ पैर खींचना विपक्ष का काम नहीं है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार के विकास से कोई लेना देना नहीं है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ पैर खींचना हीं विपक्ष का काम नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार को सहयोग करना या फिर सरकार के प्रति सकारात्मक रवैया रखकर बिहार को विकसित रखना भी विपक्ष का काम है।