कुंडा: हथिगवां पुलिस ने बड़ी अख्तियारी मोड़ से 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के थाना हथिगवां पुलिस ने अभियान के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे 6 वारंटी अभियुक्तों (3 पुरुष और 3 महिलाएं) को बड़ी अख्तियारी मोड़ से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 166/2023 से संबंधित मामलों में की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।