बहराइच: गम्भीरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के टेमड़िया गांव निवासी राम प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने बहन के घर गम्भीरवा, थाना रामगांव इलाके में आया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पुलिस के अनुसार, राम प्रसाद की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जाच जारी है।