बहराइच: मसूद नगर बसथनवा में घात लगाए बैठा खूंखार जानवर, पुजारी और महिला समेत 3 लोगों पर किया हमला, इलाज जारी
बहराइच जनपद के नानपारा थाना क्षेत्र के मसूद नगर बसथनवा में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जंगली जानवर ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में एक पुजारी, महिला समेत तीन लोगों पर घात लगाकर अटैक कर दिया. पीड़ितों का कहना है कि हमलावर जंगली जानवर था। ये घटना महसी, कैसरगंज के बाद नानपारा इलाके की है। घायलों का इलाज जारी है।