बहराइच: भेड़िए की तलाश में वन विभाग की टीम सर्च अभियान में जुटी, 6 ड्रोन कैमरों से खोजा जा रहा भेड़िया
बहराइच वन विभाग क्षेत्र के कैसरगंज महसी क्षेत्र के हिंसक वन्य जीव भेड़िया प्रभावित क्षेत्र मे वन विभाग की 30 टीमे लगातार सर्च अभियान मे लगी हुई है इस दौरान डीएफओ बहराइच डॉक्टर राम सिंह यादव ने गुरुवार शाम को बताया कि गुरुवार को भेड़िया को खोजने की कार्यवाही की गई है इसमें वन विभाग की विशेषज्ञ टीम द्वारा 6ड्रोन कैमरा से भेड़िए को तलाशने का प्रयास किया गया है।