बहराइच: जिलाधिकारी ने राजकीय ज़िला पुस्तकालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा और दिए आवश्यक दिशा निर्देश
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत केंद्र घर स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का जिलाधिकारी क्षेत्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया और पुस्तकालय परिसर में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय जिला पुस्तकालय में कराए गए कार्यों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों की रुचि एवं आवश्यकता अनुसार और पुस्तकों के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।