बहराइच: राजापुर में पेड़ की डाल काटने के विवाद में हुई मारपीट, मां और दो बेटों समेत 4 लोग घायल
बहराइच के थाना खैरीघाट क्षेत्र में भाई दूज के पर्व पर पेड़ की डाल काटने के विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। घायलों में मनकौरा पत्नी नरेंद्र, उत्तम पुत्र नरेंद्र, गंगाजली पत्नी उत्तम कुमार और विनय पुत्र नरेंद्र शामिल हैं। वही यह विवाद राजापुर गांव में हुआ, जहां पेड़ की डाल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई हैं। पुलिस जाच में जुट गई है।