बहराइच: नगरौर के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, व्यक्ति की हुई मौत, वह लखनऊ का निवासी था
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरौर के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।