रामपुर: लदौरा गांव में पारिवारिक विवाद से नाराज युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाया, युवती की हालत बिगड़ी
Rampur, Rampur | Feb 24, 2025 थाना पटवाई क्षेत्र लदौरा द्वारा गांव में पारिवारिक विवाद से नाराज एक युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई है। सोमवार की सुबह 9:00 बजे युवती ने जहरीला पदार्थ खाया है। परिवार के लोग जिला अस्पताल ले आए जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवती को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। इमरजेंसी वार्ड में युवती का उपचार किया जा रहा है।