रामपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में 72 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा
Rampur, Rampur | Feb 24, 2025 सोमवार को पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल की हिंदी की परिक्षा व इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा शुरू हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद कीे ओर से आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद में 72 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।