रामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने महाशिवरात्रि के मद्देनज़र भमरव्वा शिव मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Feb 23, 2025 रविवार को रात आठ बजे के आसपास थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भमरव्वा शिव मन्दिर पहुँचकर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने भमरव्वा शिव मन्दिर में लगने वाले मेले के दृष्टिगत मन्दिर परिसर, मन्दिर को जाने वाले रास्ते, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।