रामपुर: थाना गंज क्षेत्र में प्लॉट की दीवार को लेकर विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट के आरोप में एक महिला सहित 4 पर FIR दर्ज
Rampur, Rampur | Feb 23, 2025 रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना गंज में ग्राम सैजनी नानकार निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 22 फरवरी को शाम के समय वह अपने चाचा के साथ पंचायत घर के पास प्लाट पर गये थे। आरोप है गांव के ही कुछ लोगो ने प्लाट की दीवार को लेकर गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से मारपीट की। अन्य लोगो ने पहुँचकर बीच बचाव कराया। एक महिला साहित 4 पर FIR हुई है।