रामपुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Feb 24, 2025 सोमवार को सुबह 11 बजे के आसपास जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा- 2025 के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा केन्द्रों पर लगी ड्यूटी को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।