नावकोठी: पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत इसफा से तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, बेगूसराय कोर्ट भेजा
पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत हसनपुर बागर पंचायत के इसफा से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी संतोष महतो,सुनील महतो और मनोज महतो हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मामला दर्ज किया गया था। लंबे समय तक कोर्ट में हाजिर नहीं होने से कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था।