नावकोठी: सैदपुर में जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर जताया शोक
नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक जताया गया। श्री मोदी के तैल चित्र पर नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष केशरी नंदन मिश्र,मुकेश कुमार,शुभाकर मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।