नावकोठी: विष्णुपुर में हुए मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी,थाना में मामला दर्ज,एक गिरफ्तार
विष्णुपुर में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में युवक को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस सिलसिले में जख्मी युवक की माता शीला देवी ने गांव के ही दो व्यक्ति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है।