नावकोठी: पहसारा में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति हुआ जख्मी, नावकोठी थाने में मामला दर्ज
पहसारा में जमीनी विवाद के दौरान हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी बबन सिंह हैं. ग्रामीणों ने जख्मी अवस्था में उनका इलाज पीएचसी नावकोठी में करायी. उसने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही रामजीवन सिंह सहित अन्य के खिलाफ लाठी डंडे से पिटाई कर जख्मी कर देने का मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष ने कांड अंकित कर जांच शुरू कर दी है.