नावकोठी: महेशवारा में कुत्ते के हमले से बांध पर टहल रहे 64 वर्षीय बुजुर्ग की घटनास्थल पर हुई मौत
महेशवारा में कुत्ते की हमले से एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया के 64 वर्षीय राजेश्वर झा बांध पर टहल रहे थे कि इसी दौरान कुत्ते उसे पर हमला कर दिया। कुत्ते की हमला के दौरान वह जमीन पर औंधे मुंह गिरे और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोग हार्ट अटैक से मौत का भी कयास लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।