नावकोठी: महेशवारा के एक युवक की ट्रेन से गिरकर सहारनपुर और लखनऊ के बीच हुई मौत
महेशवारा के एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फल्टुन झा का एकलौता पुत्र 21 वर्षीय अमरजीत कुमार रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था लेकिन एक सप्ताह के अंदर वह सीमांचल एक्सप्रेस से घर वापस आ रहा था कि रास्ते में लखनऊ सहारनपुर के दरम्यान ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। परिजन के क्रंदन से वातावरण गमगीन है